May 14, 2025

अलीगढ़: भारतीय जवानों की शहादत का चीन से बदला लेने निकल पड़े 10 मासूम बच्चे

img-20200619-wa00184588801583079004658.jpg

लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के लिए पूरे देश के लोगों में रोष देखा जा सकता है। चीन को लेकर तरह-तरह के विरोध के मामले सामने आ रहे हैं। कहीं चीनी राष्ट्रपति की अर्थी निकाली जा रही है तो कहीं उनका पुतला फूंका जा रहा है। सोशल मीडिया पर चीनी उत्पादों के बहिष्कार किए जाने और जवानों का बदला लेने की बात की जा रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) जनपद में 10 मासूम बच्चे (Ten children) अपने जवानों का बदला चीन से लेने निकल पड़े।

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र के अमरदपुर गांव के रहने वाले 10 बच्चों ने चीन से भारतीय जवानों की शहादत का बदला लेने का मन बनाया और फिर इकट्ठा होकर चीन से लड़ने के लिए निकल पड़े। लेकिन पुलिस ने उन्हें दोरू मोड़ के पास रोक लिया। इसके बाद उनके परिजनों को बुलाकर और उन्हें समझा-बुझाकर वापस घर भेज दिया गया।

बीते 15 जून की रात चीनी सैनिकों ने प्लान बनाकर भारतीय जवानों पर हमला बोल दिया। बड़ी संख्या में चीनी सैनिक लाठी, डंडे और कंटीली तार लपेटकर बनाए गए हाथियारों से लैश थे। इस हमले में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। लेकिन इन जवानों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया।

जवानों चीन के कमाडिंग ऑफिसर को ढेर कर दिया, साथ ही उनके 43 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, चीन के कई सैनिक गंभीर रूप से घायल भी हैं। हालांकि, चीन ने अपनी बदनामी के डर से घटना में हताहत हुए जवानों की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading