May 25, 2025

अयोध्या : ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंचे अधिकारी-डीएम  

IMG-20200520-WA0066.jpg

अयोध्या। श्रमिकों/यात्रियों को फैजाबाद जंक्शन पर उतारने, उन्हें भोजन पानी आदि की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सुगमता से उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने हेतु अतिरिक्त अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गयी है।जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने कोविड-19 महामारी के कारण देशव्यापी लॉक डाउन के चलते देश के विभिन्न प्रदेशों से विभिन्न ट्रेनों (श्रमिक स्पेशल) से आने वाले श्रमिकों/यात्रियों को फैजाबाद जंक्शन पर उतारने, उन्हें भोजन, पानी आदि की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सुगमता से उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पूर्व में लगाए गए अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त लगाए गए अधिकारियों के साथ की बैठक। बैठक में जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर लगाए गए सभी अधिकारियों को ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व में पहुंचने तथा कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुए प्रभारी अधिकारी के बताए अनुसार पूर्ण तत्परता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जंक्शन पर यात्रियों को उतारने, उन्हें भोजन, पानी आदि उपलब्ध कराने तथा सुगमता से उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने हेतु तीन पालियों सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक,शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक तथा रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक में अतिरिक्त 22 अधिकारियों/ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाया गया है। अपर जिलाधिकारी नगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व मुख्य राजस्व अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading