May 21, 2026

अयोध्या : मौलाना शरीफ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिब आने के बाद लोगों ने ईश्वर व अल्लाह को अदा किया शुक्रिया

IMG-20200331-WA0102.jpg

खत्म हुआ दहशत का साया,काम आई दुआएं, मौलाना शरीफ की रिपोर्ट निगेटिव आने पर लोगों ने ली राहत की सांस।

पटरंगा (अयोध्या) : मौलाना शरीफ की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आते ही गत चार दिनों से पटरंगा व मवई क्षेत्र के लोगो में छाया दहशत का साया अब खत्म हो गया। लोगों की दुआएं काम आई। नागरिकों के साथ ही पुलिस व प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। मखदूमपुर गांव में यह खबर जश्न सरीकी रही। मदरसे के संचालक मौलाना शरीफ दिल्ली में आयोजित हुई तब्लीगी जमात में शामिल होकर गांव लौटे थे।ऐसी आशंका प्रशासन को थी। दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल होने वालों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मौलाना शरीफ सहित परिवार के 23 लोगों को दर्शन नगर मेडिकल कालेज में आइसोलेट कर दिया गया। तीन लोगों को मदरसे में आइसोलेट किया गया था। दो दिन पूर्व ही मौलाना के पुत्र तारिक की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मौलाना के दो नमूने लिए गए। मौलाना व परिवार को आइसोलेट करने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोग आशंकित हो गए थे। मौलाना की मां के देहांत पर काफी लोग शामिल हुए थे, ऐसे में सभी दहशतजदा थे। सब दुआ कर रहे थे कि मौलाना की रिपोर्ट निगेटिव आए। शुक्रवार की सुबह जिला क्षय रोग अधिकारी व नोडल अफसर डॉ. अजय मोहन ने ज्यों ही रिपोर्ट निगेटिव बताया, लोगों ने ईश्वर व अल्लाह का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading