May 11, 2026

पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए अयोध्या एसएसपी को मिला ‘उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार’

fb_img_15806032899866051410293381662702.jpg

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी (Ayodhya SSP Ashish Tiwari) को Smart e-police innovation एवं पुलिस बल की आंतरिक और बाहरी गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए ‘उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है. दिल्ली में सिविल सेवा अधिकारी संस्थान में GFiles पत्रिका की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी अयोध्या आशीष तिवारी को पुलिस बल की आंतरिक और बाहरी गंम्भीर समस्याओं को हल करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया. Gfiles पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है जो भारत में राष्ट्रीय स्तर पर सिविल सेवकों को शासन में असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है.

महिलाओं को शराब से लड़ने का दिया हौंसला

अयोध्या एसएसपी आशीष तिवारी अक्सर अपने कामों को लेकर चर्चा में रहते हैं, समस्याएं चाहें जनता की हों या पुलिसकर्मियों से जुड़ी आशीष सभी को हल करने के लिए जाने जाते हैं. यह पुरस्कार मिलने की एक वजह आशीष तिवारी की बनाई महिला टीम रही. दरअसल एक अनूठा प्रयोग करते हुए आशीष तिवारी ने गांवों में महिलाओं की एक टीम बनाई, जो घर के पुरुषों की ड्रग्स, शराब, जुआ जैसी बुरी आदतों और घरेलू हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर काम करती है. दरअसल गांव में पुरुषों की शराब और जुए की लत से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को ही होती है और महिलाओं की टीम बनाकर आशीष तिवारी ने उनमें एक आशा की लौ जगाई.

इस पुरस्करों से हो चुके हैं सम्मानित

इसके अलावा एसएसपी आशीष तिवारी को आर्डरऑफ मेरिट अवार्ड 2019, FICCI का स्मार्ट पुलिस अधिकारी पुरस्कार 2018 (समग्र श्रेणी में भारत के केवल एक एसपी को दिया गया) और एसएसपी, अयोध्या रहते हुए पिछले दिनों में श्रीराम मन्दिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दौरान पीस कमेटी एवं जनचौपाल के जरिए जो शान्ति एवं सौहार्द का सन्देश दिया उसके लिए DGP प्रशंसा डिस्क समेत कई पुरस्कारों और प्रशंसाओं से नवाजा गया. हाल ही में गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीजीपी ओपी सिंह ने तिवारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading