June 13, 2025

जिस्मफरोशी के अड्डे. का भंडाफोड़ , आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कई पुरुष

images (16)6896885899792799989..jpg

मंडी : पुलिस ने 2 गांवों अजनाली व जस्सड़ा में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 18 महिलाओं व 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार के इन दोनों अड्डों को कई सालों से 2 महिलाएं लीड कर रही थीं। इनकी पहचान मुस्कान तथा मुनीषा के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अमलोह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

गोबिंदगढ़ थाना में डी.एस.पी. अमलोह सुखविंदर सिंह तथा थाना प्रभारी इंस्पैक्टर महिंदर सिंह ने बताया कि मुस्कान तथा मुनीषा के पास राजपुरा, पटियाला, खन्ना, लुधियाना, दिल्ली आदि शहरों समेत अन्य राज्यों से ग्राहक व महिलाएं आती थीं।

अड्डा संचालकों ने अपनी सुरक्षा के लिए रखे हैं जर्मन शैफर्ड कुत्ते
एस.एच.ओ. महिंदर सिंह ने बताया कि उक्त अड्डे की संचालकों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने घर पर जर्मन शैफर्ड कुत्ते भी पाल रखे थे, जिनके डर के मारे उनके घर कोई आ न सके। 2017 में भी मुनीषा के घर रेड कर वहां कई पुरुषों को रंगरलियां मनाते हुए गिरफ्तार किया गया था किंतु वह फिर देह व्यापार के धंधे में लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading