गोंडा : घाघरा नदी में नाव पलटी, एक दर्जन से अधिक लोगों के डूबने की आशंका, एक शिक्षक का शव मिला
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/01/img-20200121-wa00082241368033673581427.jpg?fit=640%2C302&ssl=1)
गोण्डा : यूपी के गोंडा जिले में ऐली परसौली घाट पर घाघरा नदी में मंगलवार दोपहर एक नाव पलटने से कई लोगों के डूबने की आशंका है। अभी तक एक का शव बरामद किया गया जो प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक बताया गया है। घटना की सूचना पाकर डीएम-एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जाता है कि अयोध्या के रूदौली थाना क्षेत्र से लोग नाव पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान घाट से कुछ दूर पहले नाव पलट गई। आसपास के गांवों के लोगों ने यह देखा तो मौके पर भागे। कुछ ग्रामीणों ने नदी में उतर कर एक शव बरामद किया है। मौके पर सीओ तरबगंज और फोर्स व पीएसी के गोताखोर पहुंच गए हैं। सभी की तलाश जारी है। घाट के किनारे भारी भीड़ जुटी हुई है। अधिकतर लोग रूदौली अयोध्या के बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि नाव पर 20- 25 लोग सवार थे। लेकिन इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो सकी है।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)