May 25, 2025

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह चौपाल लगाकर नागरिकता संसोधन अधिनियम की दी जानकारी

fb_img_15790373367757140731879544185674.jpg

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने मसौधा के मिर्जापुर गांव में चौपाल लगाकर नागरिकता संसोधन अधिनियम की जानकारी दी। चौपाल के दौरान स्थानीय लोगो की समस्याएं भी उन्होने सुनी तथा उसके निवारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नागरिकता संसोधन कानून को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को जनता ने अस्वीकार कर दिया है। अफवाह, भ्रम व झूठ की राजनीति का जवाब विपक्ष को मिल गया है।

उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धान्तो पर चल रही है। हम बिना भेदभाव के समाज के हर व्यक्ति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। सरकार सबका साथ सबका विकास पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने की ओर अग्रसर है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है। विपक्ष के पास सरकार की आलोचना के लिए कुछ नहीं बचा है। इसके लिए वह भ्रम व झूठ की राजनीति कर रही है।
उन्होने कहा कि अफवाहों की राजनीति के चलते प्रदेश के कई जनपदों में हिंसा की घटनाएं हुई। विपक्ष का चेहरा अब जनता के सामने बेनकाब हो गया है। भाजपा हमेंशा सिद्धान्तों की राजनीति करती है। राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचारधारा के साथ पार्टी समाज के हित में लगातार काम करती है। पार्टी कार्यकर्ता सम्पर्क, संवाद व प्रवास के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के साथ जुड़े है। इस अवसर पर बाबूराम यादव, प्रधान सियाराम भारती समेत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading