कानपुर ! चौकी प्रभारी उस्मान खां की दहेली सुजानपुर चौकी में गाजे बाजे के बीच हुआ भगवान कृष्ण का जन्म

कानपुर ! धर्म की आड़ में मजहब के नाम पर कट्टरता फैलाने वालों की इस देश में कमी नहीं है।तो वहीं इस देश में ऐसे भी उदाहरण हैं जो सनातन धर्म और इस्लाम के बंटवारे से परे खुद को भगवान कृष्ण की भक्ति में डुबोकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व मनाकर आपसी भाईचारे का मिशाल कायम कर रहे है।हम बात कर रहे है यूपी के कानपुर जनपद में तैनात चौकी प्रभारी उस्मान खां की।जो विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर अपनी चौकी दहेली सुजानपुर थाना चकेरी में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पर्व बड़ी धूमधाम के साथ पूरे विधि विधान से मनाया।
और ठीक 12 बजे पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गाजे बाजे के बीच दहेली सुजानपुर चौकी पर भगवान श्री कृष्ण का जन्म कराया।इस दौरान पूरी चौकी चाइनीज झालरों व फूलों से ऐसे सजाया गया मानों मंडप में बैठी हुई दुल्हन।बताते उस्मान खां इसके पहले अयोध्या जिले के विभिन्न चौकियों सहित स्वाट टीम में भी काम करते छोटा राजन के खास शूटर विशेश्वर नाथ मिश्र को गिरफ्तार किया था।
इसके कई जिलाबदर शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने में कामयाबी हासिल है।उस्मान खां कहते है इस धार्मिक उत्सव को इसके पहले भी कानपुर व अयोध्या जिले के विभिन्न चौकियों पर मनाया था।इस अवसर पर सीओ रवि सिंह इंस्पेक्टर रंजीत राय शंभू सिंहहेड कांस्टेबल सुमित राज बहादुर व कांस्टेबल अरविंद सहित चौकी का समस्त स्टॉफ व क्षेत्र के सम्भ्रांत ग्रामीण आदि लोग मौजूद रहे।
