UP: डायरिया से भाई-बहन की मौत,16 अन्य मरीज भर्ती-उपचार जारी

0

फिरोजाबाद ! डायरिया के चलते उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के आनंद नगर में दो भाई-बहनों की मौत हो गई। कुछ ही अंतराल के अंदर दोनों को उल्टी-दस्त होने लगे। परिजन दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। बाद में उनको आगरा ले गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों की मानें तो गंदा पानी पीने के कारण कई बच्चे बीमार हैं। कई लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना उत्तर के आनंद नगर निवासी प्रेमचंद्र के बच्चे लक्की (5) व लक्ष्मी (4) की सोमवार शाम अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें उल्टी-दस्त होने लगे। कुछ ही देर में दोनों की हालत काफी बिगड़ गई। परिजन उनको उपचार को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। उनकी हालत देख चिकित्सक ने आरसीएच में भर्ती करा दिया। देर रात तक उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उनको प्राइवेट अस्पतालों में ले गए। बाद में आगरा ले गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शवों को वापस घर ले आए।बच्चों के शवों को देख परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने बच्चों के परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने नगर आयुक्त विजय कुमार को घर-घर में निरीक्षण कर मरीजों के बारे में सही आंकलन कर दवाए मुहैया कराने के निर्देश दिए। 16 मरीजों को मेडिकल कॉलेज उपचार को भेजा। पानी की टेस्टिंग कराई है। सिटी मजिस्ट्रेट अजय तिवारी, मेयर नूतन राठौर ने पहुंचकर जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News