July 12, 2026

UP PCS J: पीसीएस जे-18 की टॉपर बनी गोंडा की आकांक्षा तिवारी

PicsArt_07-21-09.57.53.jpg

प्रयागराज ! प्रतियोगी छात्रों के विरोध और गड़बड़ी के आरोपों के बीच लोक सेवा आयोग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2018 (पीसीएस जे) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इस भर्ती के जरिए सिविल जज जूनियर डिवीजन के 610 पदों पर चयन किया गया है। गोंडा की आकांक्षा तिवारी ने टॉप किया है। दूसरा स्थान नैनीताल के हरिहर गुप्ता को मिला है जबकि आजमगढ़ के प्रतीक त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं।गाजियाबाद की एकाग्रता सिंह को चौथा और गोंडा के गंधर्व पटेल को पांचवां स्थान मिला है। शनिवार की शाम आयोग में हुई बैठक के बाद परिणाम घोषित किया गया। आयोग के सचिव जगदीश के मुताबिक 306 अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी के पदों पर चयनित किया गया है।164 का ओबीसी, 128 का एससी और 12 का एसटी के लिए आरक्षित पदों पर चयन किया गया है। इस भर्ती में क्षैतिज आरक्षण के तहत दिव्यांग श्रेणी के आठ पद थे, लेकिन इसके लिए कोई अभ्यर्थी नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading