महिला ने प्रेमी और बेटी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफना दिया शव

भागलपुरः बिहार के भागलपुर में महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पति की हत्या करने के बाद महिला ने उसका शव घर में ही गाड़ दिया। इस घटना को अंजाम देने के लिए महिला की बेटी ने भी उसका साथ दिया। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब घर में दफनाए हुए शव से दुर्गंध आने लगी और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के गांव का है। सन्हौला-घोघा मुख्य पथ में मृतक परिवार के साथ होटल व दुकान चलाता था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। होटल चलाने के दौरान उसकी पत्नी की कुछ युवकों से जान-पहचान हो गई।
इस बात को लेकर पति-पत्नी में अकसर विवाद होता रहता था जिसके चलते महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, महिला का पति गत शुक्रवार से लापता था। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान सोमवार को महिला सन्हौला थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंची। वहीं आसपास के लोगों ने उसके घर से दुर्गंध आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मिट्टी खोद कर निकाला। पुलिस ने महिला और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस का कहना है कि सरिता देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि एक दिन उसके पति ने दिनेश यादव के साथ उसे देख लिया था। उसके बाद गत शुक्रवार की रात मैंने पति की बांह जोर से दबाया और दिनेश ने धारदार हथियार से गला रेत दिया था। फिर दिनेश ने कुदाल से घर में गड्ढा किया और शव को गाड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News