May 21, 2026

कल अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी,करेंगे भगवान राम की मूर्ति का अनावरण

IMG-20190606-WA0026.jpg

अयोध्या ! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। यहां वे भगवान राम की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अयोध्या शोध संस्थान इस 7 फुट की प्रतिमा को स्थापित कर रहा है। ये दुर्लभ मूर्ति संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित की जाएगी। ये यहां का मुख्य आकर्षण हो जाएगी। बता दें कि ये मूर्ति कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट एंड क्राफ्ट एंपोरियम से खरीदी गई है। इसे खरीदने में कुल 35 लाख का खर्च किए गए हैं।दरअसल मुख्यमंत्री न्यास अध्यक्ष गोपाल दास के जन्मोत्सव के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां वे इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। योगी इस मूर्ति को बनाने वाले एमएम मूर्ति को सम्मानित भी करेंगे। ये 7 फुट की प्रतिमा लकड़ी से बनाई गई है।यहां पहुंचकर सीएम योगी अयोध्या के पर्यटन को बढावा देने के लिए खास योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। इसमें रामलीला अकेडमी की स्थापना, राम की विश्व यात्रा के प्रकोष्ठ का गठन, अनवरत राम लीलाओं के मंचन के लिए हाईटेक अत्याधुनिक सुविधाओं जैसी धोषणा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading