आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है :BJP नेता राकेश सिंह

0

भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा बोल गए, जिस पर विपक्ष उन्हें घेर सकता है। दरअसल, उन्होंने यहां बोल दिया कि आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है। हो सकता है कि ऐसा उनकी जुबान से निकल गया हो। दरअसल, वो भगवा को आतंकवाद से अलग कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता, भगवा धारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता, आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है। जब चुनाव का समय आता है तब कांग्रेस के नेता और दिग्विजय सिंह स्वयं जगह-जगह पर इसी भगवा की शरण में माथा टेकते हुए दिखाई देते हैं।’

भाजपा ने भोपाल ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो कि मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी हैं। उन्हीं को लेकर भगवा आतंकवाद की बात की जाती थी। उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है।

इससे पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, ‘कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने भगवा को आतंक से जोड़ने का पाप किया है। कांग्रेस ने हिंदुत्व को बदनाम करने का काम किया है, हिंदुत्व को आतंक से जोड़ा है। भगवा ने तो सारी दुनिया को एक परिवार माना है, लेकिन कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने उस संस्कृति को कलंकित और लांछित करने का प्रयास किया है, जिसे सारी दुनिया पूजती है।’

अपने ऊपर लगे आरोपों का जिक्र प्रज्ञा ने हलफनामे में किया है। हलफनामे के अनुसार, उन पर कथित तौर पर हत्या, हत्या की कोशिश और आतंकवादी कार्य के आरोप हैं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 के मालेगांव धमाका मामले में आरोपी हैं, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। वह इस समय जमानत पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News