हाथों की मेहंदी छूटने से पहले उजड़ा सुहाग, आंसू पोंछने पहुंचे इमरान

मुरादाबाद। हाथों की मेहंदी छूटने से पहले सुहाग उजड़ गया। सुहागन से विधवा बनी अर्चना के आंसू पोंछने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापगढ़ी पहुंचे तो ग्रामीणों की आँखें छलक उठी. डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अदलपुर निवासी चेतन सिंह की करनपुर चैराहा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
24 वर्षीय चेतन सिंह का करीब 15 दिन पूर्व विवाह हुआ था। नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही मांग का सिंदूर उजड़ गया। उसका रोते बिलखते बुरा हाल है तो परिवार के सदस्य भी जवान बेटे की मौत पर निढाल हो चुके हैं। ऐसे गमगीन माहौल में सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी अदलपुर पहुंचे। उन्होंने गमजदा परिजनों को सांत्वना दी।
गम दूर करने का जरूर प्रयास करूंगा। इस दरमियान चेतराम सिंह के घर पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह, मुशाहिद चैधरी, अबरार सैफी, फईम मलिक, नफीस अहमद, मास्टर जाहिद हुसैन, वारिस अली, फईम चौधरी, नाजिम हुसैन, अतीक अहमद, काजिम अली, रिजवान प्रधान आदि थे।
