July 27, 2024

बाराबंकी :सांसद प्रियंका रावत का टिकट कटने के बाद समर्थकों का प्रदर्शन

0

बाराबंकी : भाजपा सांसद प्रियंका रावत टिकट कटने का दर्द गुरुवार को बर्दाश्त नहीं कर पाईं। नगर की श्रीराम वाटिका स्थित अपने आवास पर समर्थकों के बीच वह फूट-फूटकर रो पड़ीं। इससे उनके समर्थक भावुक हो उठे और भाजपा नेतृत्व के प्रति उनका गुस्सा सड़क पर उतर आया। समर्थकों ने लखनऊ-अयोध्या मार्ग के नाका सतरिख पर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रियंका के समर्थक हाथों में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव व पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक रामनगर शरद अवस्थी मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इन दोनों पर टिकट कटवाने का आरोप लगाया। प्रियंका का कहना है कि उन्हें भाजपा नेतृत्व ने आखिरी समय तक आश्वासन दिया। 26 मार्च को विजय संकल्प सम्मेलन की पूरी तैयारियां भी कराई। सम्मेलन बहुत ही अच्छा रहा। कार्यकर्ताओं में उत्साह था लेकिन उसी दिन शाम को टिकट काट दिया गया।उल्लेखनीय है कि लोक सभा चुनाव 2014 में जब प्रियंका सिंह रावत सांसद चुनी गईं थी तब विधायक शरद अवस्थी भाजपा जिलाध्यक्ष थे। सांसद ने अपने नजदीकी रहे उपेंद्र सिंह रावत को विधानसभा चुनाव 2017 में जैदपुर से टिकट दिलवाकर विधायक बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी। भाजपा नेतृत्व ने अब प्रियंका का ही टिकट काटकर उपेंद्र सिंह रावत को लोकसभा चुनाव 2019 का प्रत्याशी बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News