June 18, 2025

चड्डी शब्द हुआ अंग्रेजी की ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ में शामिल

chadhhi-word-included-in-english-oxford-english-dictionary-ni24news8823206648487781596.jpg

अंग्रेजी की ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ में ‘चड्डी’ शब्द को शामिल किया गया है. यह आम तौर पर ‘अंडरवियर या अंडरपैंट’ होती है. ब्रिटेन में ‘चड्डी’ शब्द को ब्रिटिश भारतीय अभिनेत्री मीरा स्याल और संजीव भास्कर के लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘गूडनेस ग्रेशियस मी’ के जरिए लोकप्रियता मिली. इसके अलावा 650 नए शब्दों को भी आधिकारिक तौर पर अंग्रेजी शब्द के तौर पर मान्यता दी गई है. ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ के वरिष्ठ सहायक संपादक जे. डेंट ने कहा कि हर नई और संशोधित होने वाली एंट्री के लिए कड़ी मेहनत से शोध किया जाता है. ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में दुनिया के तमाम भाषाओं से लोकप्रिय शब्दों को शामिल किया जाता है.

दरअसल किसी भी भाषा में जितने अधिक शब्द होंगे उस भाषा को उतना ही अधिक मजबूत समझा जाता है. अंग्रेजी भाषा काफी लचीली है और इसमें दुनिया के भाषाओं से शब्दों को शामिल किया जाता है जिससे इस भाषा में काफी जीवंतता भी है. इससे पहले भी कई भारतीय शब्दों को ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में जगह दी गई है. इनमें प्रमुख हैं- अच्छा, अन्ना, गुलाब जामुन, मिर्च मसाला, गोश्त, कीमा. वैसे शब्दों को इस डिक्शनरी में शामिल किया जाता है जो काफी लोकप्रिय हो गया है या जिसका अनुवाद करना मुश्किल होता है. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए चड्डी’ शब्द को भी अंग्रेजी की ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ में शामिल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading