March 16, 2025

महिला ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म

texas-mom8616834097613171106.jpg

अमेरिका के टेक्सास के शहर ह्यूस्टन से एक हैरान करना वाली तस्वीर सामने आई है। टेक्सास के शहर ह्यूस्टन में एक महिला ने 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से ऐसा कोई एक मामला ही होता है जब कोई महिला एकसाथ 6 बच्चों को जन्म देती है।

ह्यूस्टन: अमेरिका के टेक्सास के शहर ह्यूस्टन से एक हैरान करना वाली तस्वीर सामने आई है। टेक्सास के शहर ह्यूस्टन में एक महिला ने 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। दुनियाभर में 4.7 अरब में से ऐसा कोई एक मामला ही होता है जब कोई महिला एकसाथ 6 बच्चों को जन्म देती है। महिला ने अमेरिका के ‘द वुमेन्स हॉस्पिटल ऑफ टेक्सास’ में 6 बच्चों को जन्म दिया।

अस्पताल की तरफ से बताया गया कि थेलमा चैका ने शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह चार बजकर 59 मिनट के बीच चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया। अस्पताल ने बताया कि थेलमा स्वस्थ है।

अस्पताल के बयान के मुताबिक बच्चों का वजन एक पौंड 12 औंस से दो पौंड 14 औंस के बीच है। बच्चों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल की नवजात गहन देखभाल इकाई (NICU) में रखा गया है।

थेलमा चैका ने अपनी बेटियों का नाम जीना और जुरियल रखा है। उन्होंने अभी अपने चारों बेटों का नाम नहीं रखा है। बेटों के नाम पर वह अभी विचार कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading