शादी के चंद घंटों बाद सड़क हादसे में दुल्हन सहित 2 की मौत, दूल्हा गंभीर रूप से घायल

0

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दुल्हन सहित 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि दूल्हा और उसके दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

हादसा ईस्टर्न पेरिफरेल एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की हल्द्वानी (उत्तराखंड) की रहने वाली बताई जा रही है। जिसकी शादी हरियाणा के सोनीपत में हुई थी। आज सुबह जब बारात वापस आ रही थी। तभी रास्ते में कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दुल्हन समेत 2 लोगों की मौत हो गई।

आस-पास के लोगों ने भीषण हादसा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News