मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 6 युवती सहित आठ लोग गिरफ्तार

0

(प्रतीकात्मक फोटो)

मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मसाज पार्लर में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने छापामार कार्यवाही कर पार्लर से 6 युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सिविल लाइन थाना प्रेस वार्ता के दौरान बोलते हुए एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस ने कांट रोड स्थित मसाज पार्लर से 6 युवतियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मसाज पार्लर से माही, बॉर्बी,आरती, जानवी, धर्मवती और रिया नाम की युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े युवकों ने अपने नाम राकेश व महेश बताया है। इसके द्वारा मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। मसाज पार्लर की आड़ में काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा था। इस मामले में मुहल्ले के कई लोग पुलिस को शिकायत कर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News