कुश्ती लड़ने वाले बजरंगबली खिलाड़ी भी थे: मंत्री चेतन चौहान

अमरोहा। युवा खेल कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने बजरंबली को लेकर बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि बजरंगबली एक खिलाड़ी भी थे। वह कुश्ती भी लड़ते थे।
मंत्री ने कहा कि उनको जाति के खांचे में बांटना ठीक नहीं है।
अमरोहा पहुंचे चेतन चौहान ने यह बातें कही। उन्होंने कहा, ” हनुमानजी कुश्ती भी लड़ते थे।
वह खिलाड़ी थे। जितने भी पहलवान लोग हैं उनकी पूजा करते हैं।
मैं उनको वही मानता हूं। वह हमारे ईष्ट हैं। भगवान को जाति में बांटना ठीक नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! © KKC News