July 15, 2025

यूपी पुलिस के सिपाही ने महिला को मारी गोली, मचा हड़कंप

meerut-news_15452415421975429882569093405.jpeg

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जमीनी विवाद को लेकर यूपी पुलिस के एक सिपाही ने महिला को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी गोली मारने के बाद फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि, महिला खतरे से बाहर है और आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमीनी विवाद को लेकर सिपाही ने चचेरी बहन को मारी गोली

मालूम हो कि, दौराला थाना इलाके के दादरी में दीवार में कील लगाने के विवाद में महिला को उस के चाचा के बेटे ने गोली मार दी। आरोपी यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। महिला को गोली मारने के बाद आरोपी सिपाही मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला खतरे से बाहर है।

यूपी 100 की गाड़ी पर तैनात है सिपाही

महिला को गोली मारने वाला सिपाही विपिन शामली जिले के कांधला में यूपी 100 की गाड़ी पर तैनात है। आरोपी महिला को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गया। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि, महिला का इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर है। जबकि आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading