फेसबुक पर हुई बहसबाजी, सड़क पर पहुंचा तो मार दी दो लोगों को गोली
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/12/sakshipost-hindi2f2018-122f6b54199c-cbd6-4081-902c-970f97342dcd2finjured9162089787092785377.jpg?fit=319%2C179&ssl=1)
रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर में दो समूहों के बीच सोशल मीडिया पर झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद 24 साल के युवक ने गोली चलाकर दो युवकों को घायल कर दिया। पुलिस ने घटना के सिलसिले में मुख्य आरोपी अरूण यादव (24) को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों की पहचान तुषार पांडे और प्रताप चंद्राकर के तौर पर हुई है ।
शुरूआती छानबीन के मुताबिक कुछ दिन पहले फेसबुक पर यादव और दोनों युवकों के बीच किसी टिप्पणी को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद हाल में दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने बताया कि उसी मुद्दे पर रविवार को दोनों समूहों में एक बार फिर भिड़ंत हो गई। यादव ने पिस्तौल से दोनों युवकों को गोली मार दी। पीड़ितों और आरोपियों का राजनीतिक दलों से जुड़ाव बताया जा रहा है
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)