प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता की गोली मार कर हत्या
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2018/11/fb_img_15410663150618257266282804492920.jpg?fit=640%2C852&ssl=1)
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अच्युतानन्द शुक्ला उर्फ सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद तनाव के माहौल को देखते हुए विश्वविद्यालय में कई थानों की पुलिस के साथ पीएसी तैनात कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में पार्टी मनाई जा रही थी। इसी दौरान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबन्धित एक अन्य कॉलेज के छात्र नेता ने सुमित पर गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सुमित के मौत के बाद विश्वविद्यालय में बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए भरी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि अच्युतानन्द शुक्ला उर्फ सुमित इलाहाबाद विषविद्यालय का पूर्व छात्र नेता रहा। पिछले चुनाव में पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद से वो फरार चल रहा था।
![](https://i0.wp.com/www.khabrokichaupal.com/wp-content/uploads/2020/11/PicsArt_11-12-05.34.21.png?resize=100%2C100&ssl=1)