June 20, 2025

पीएम मोदी मस्जिदों भी जाते हैं, कलमा दोहराया, ढाढ़ी का साइज बस बढ़ जाये तो… आजम खान

images-548170829798535054563..jpg

रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पीएम मोदी पर तंज़ कसते हुए कहा कि अब मोदी जी मस्जिदों में भी जाने लगें हैं। अब वो टोपी ओढ़ते हैं और सफा भी बांधते हैं। कुरान शरीफ की आयतें भी पढ़ी, मस्जिद में कलमा भी दोहराया। अब बस ढाढ़ी का साइज थोड़ी सी और बढ़ जाये तो मोदी जी इमामत के काबिल भी हो जाएंगे।

आजम खान ने सरदार वल्लभ भाई के पटेल की विशाल प्रतिमा के अनावरण किए जाने पर कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा की कीमत 3 हजार करोड़ रुपए है, बाकी सब जो विकास हुआ है उसकी कीमत अलग है। तीन हजार करोड़ रुपए की ये प्रतिमा जिस देश के प्रतिमा के मुकाबले बनाई है, उसकी प्रतिमा सबसे चोटी है। और उस देश के मुक़ाबले हमारा रुपया 74 रुपए के बराबर है। इन पैसों को गोरखपुर के उन बच्चों पर लगाया जाना चाहिए था जिनकी आक्सीजन की कमी से मौत हो गयी। इन पैसों को उन बच्चियों पर खर्च करना चाहिए था जिनका चार साल की उम्र में बलात्कार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading