July 27, 2024

सांसद ने फीता काटकर अंबेडकरनगर महोत्सव का किया आगाज,लोकगायिका प्रतिमा यादव ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

0

अम्बेडकरनगर ! अम्बेडकरनगर महोत्सव के तत्वावधान में 10 दिवसीय महोत्सव मेले का शुक्रवार की शाम को नगर के बीएन इंटर कालेज अकबरपुर में सांसद हरिओम पांडेय ने फीता काटकर किया।इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। स्थानीय कलाकारों के साथ साथ भोजपुरी और लोकगीत के गायकों ने शानदार प्रस्तुतियों से शमां बांधा। सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि अम्बेडकरनगर महोत्सव ऐतिहासिक होगा। इस आयोजन से जिले की सांस्कृतिक जड़ें मजबूत हो रही हैं।नगरपालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय का महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रभात यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत त्रिपाठी, अहमद मेहंदी, कमर हसनैन, सुनील श्रीवास्तव, संजय तिवारी, संजय श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने बुके और माल्यार्पण के साथ स्वागत किया। अध्यक्ष प्रभात यादव ने महोत्सव मेले के बारे में बताया कि इस मेले से लोगों को आनंद मिलेगा। इसके साथ लोग परिवार के साथ यहां पर आकर विदेशी झूले और अन्य आकर्षक वस्तुओं का फायदा उठाएंगे।मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि इस बार का महोत्सव ऐतिहासिक होगा। इसके लिए जिस स्तर पर भी उनका सहयोग महोत्सव समिति को चाहिए वे देने के लिए तैयार हैं। सांसद ने कहा कि महोत्सव से सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा मिलेगा। सांसद ने कहा कि कुछ बाधाएं हर तरह के आयोजन में आती हैं, लेकिन उससे आगे निकलने की आवश्यकता होती है। महोत्सव के संरक्षक पवन पान्डेय ने कहा कि अम्बेडकरनगर महोत्सव इस बार सफलता की कहानी लिखेगा। स्थानीय कलाकारों के साथ साथ बालीवुड और भोजपुरी कलाकारों का कार्यक्रम होगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां चल रही हैं।अध्यक्षता कर रहीं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता यादव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए हर तरह के सहयोग का वादा करते हुए कहा कि नगर में इस तरह के कार्यक्रम से नगर पालिका की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। साफ सफाई के साथ आवश्यक सुविधाओं को मुहैया कराने में नगर पालिका पीछे नहीं हटेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अम्बेडकरनगर महोत्सव धीरे धीरे ऊंचाइयों को छू रहा है। इसमें नगरवासियों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि जिले के युवा कलाकारों को महोत्सव मौका देता है यह अपने आपमें बड़ी बात है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। संचालन प्रदीप यादव ने किया। अध्यक्ष प्रभात यादव ने बताया कि अम्बेडकरनगर महोत्सव मेला 10 दिनों तक चलेगा। जब कि मुख्य मेगा शो का कार्यक्रम दो से चार नवम्बर तक होगा। इसमें बालीवुड के अलावा भोजपुरी के अच्छे कलाकार हिस्सा लेंगे। [राम सुरेश फैजाबादी और लोक गायिका प्रतिमा यादव ने बिखेरा जलवा]अम्बेडकरनगर महोत्सव के तहत महोत्सव मेले के शुभारम्भ के अवसर पर भोजपुरी के उभरते हुए गायक राम सुरेश फैजाबादी और लोक गायिका प्रतिमा यादव ने अपने सुरों से जलवा बिखेरा। दोनों ही गायकों ने शानदार गीतों के माध्यम से वहां पर उपस्थिति सैकड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। [स्थानीय कलाकारों का हुआ ऑडिशन]अम्बेडकरनगर महोत्सव के मेगा शो के दिन जिन स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा उनका ऑडिशन शुक्रवार को महोत्सव मेले के शुभारम्भ से पहले एक्सपर्ट की देखरेख में हुआ। इस दौरान जिले के अलग अलग क्षेत्रों से आए हुए देवेन्द्र कुमार, शुभम अग्रहरि, श्रेयांश, नेहा, मोहित, नीतेश, सत्यम गौड़, विनय कुमार, बृजेश कुमार, मोहम्मद मोनीस, शिवांश मिश्रा, अनुराग तिवारी, प्रफुल्ल, कमल, गौरी अग्रवाल समेत लगभग दो दर्जन से अधिक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें से अधिकांश का चयन महोत्सव मेगा शो के दिन होने वाले कार्यक्रम के लिए कर दिया गया है। [इनकी रही मौजूदगी]महोत्सव मेले के उद्घाटन के अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त उर्फ गुड्डू, डीजीसी सिविल संजय त्रिपाठी, व्यापारी नेता अशोक अग्रहरि, महाविद्यालय प्रबंधक श्रीराम वर्मा, नवीन जान, पियूष बंका, उदयभान मिश्रा, अजय लाल, राजीव उपाध्याय उर्फ फंटू, भरत शुक्ल, प्रकाश त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, उमेश दूबे, सत्यम त्रिपाठी, देवानंद शर्मा, अवध साउन्ड के अरविन्द, बाल मुकुन्द मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News