भाजपा कार्यकर्त्ताओं के मान सम्मान में नही आएगी कोई कमी-सुरेश तिवारी।
अवध प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष का ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में मवई चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत।
क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अयोध्या जा रहे थे सुरेश तिवारी।
मवई(फैजाबाद)-:
===========अयोध्या राम लला के दर्शन को जाते समय अवध प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी व क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर सिंह का मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।वह अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अयोध्या जा रहे थे।जिनका मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।मवई चौराहे पर आयोजित स्वागत समरोह में सामिलभाजपाइयों से क्षेत्र का कुशल क्षेम पूंछते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी का उत्साह वर्धन करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधक बनने वाले विरोधियों से भी दृढ़ता के साथ संघर्ष करने का संदेश देते हुए रवाना हो गए। ब्लॉक प्रमुख ने बताया रामलला का दर्शन के बाद कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे। तत्पश्चात वह अम्बेडकर नगर में अपने अग्रिम कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। एक सवाल के जबाब में कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर पल खड़ी है।कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आएगी। सरकार व संगठन में तालमेल की कमी नहीं है।स्वागत में ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी के अलावा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी मवई मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, सुरेश मिश्र, विजय मिश्र, दीपक शुक्ल, देवेंद्र शुक्ल, राम आसरे यादव आदि लोग शामिल रहे।