23 फरवरी को रिलीज हो रही है देश की पहली अवधी फ़िल्म फैंटास्टिक दुल्हनिया।
[तो पांच दिन बाद फैजाबाद के पैराडाइज सिनेमा में फैंटास्टिक दुल्हनिया फॉम की मचेगी धूम]
इंतजार की घड़ियां खत्म,23 फरवरी को रिलीज होगी देश की पहली अवधी फिल्म फैंटास्टिक दुल्हनिया
फ़िल्म निर्माता समाजसेवी राजन पाण्डेय ने बताया फैजाबाद स्थित पैराडाइज सिनेमा हाल में चलेगी ये फिल्म।
इस फिल्म को देखने वाले लोगों द्वारा टिकट बुकिंग का कार्य शुरू हो गया है।
[चौपाल की खबर]
■■■■■■■■
चौपाल(फैजाबाद)-:
============जी हां फैंटास्टिक दुल्हनिया फिल्म को देखने वाले लोगों को अब और और इंतजार नही करना पड़ेगा।अगले हफ्ते ही आप इस फिल्म को रुपहले पर्दे पर देख सकते है।फिल्म निर्माता जिले के चर्चित समाजसेवी राजन पाण्डेय ने बताया देश मे पहली बार बनी अवधी फिल्म अगले हफ्ते 23 फरवरी को रिलीज हो रही है।राज फ़िल्म एंड इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुति ये फिल्म जिले के पैराडाइज सिनेमा हाल में चलेगी।जिसके लिए टिकट बुकिंग का कार्य शुरू हो गया है।इस फ़िल्म में अवध क्षेत्र की विलुप्त हो रही विधाओं को उभारने का भरसक प्रयास किया गया है।इस फ़िल्म के निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव व मुख्य कलाकार के रूप में दिवाकर द्विवेदी,स्वाती अग्रवाल,मेधा श्रीवास्तव,पूजा शर्मा,ओनम शर्मा,प्रेम पांड्या, आरिफ शाहड़ोली, प्रवीण हिंगोलिया,त्रिपुरारी यादव आदि मुम्बई के कलाकारों ने अपना अलग अलग अभिनय लिया है।गीत संगीत अशोक शिवपुरी,कुलदीप सिंह सहनिर्माता में डॉ0 तृप्ति पाण्डेय,अमित पाण्डेय,अंकित पाण्डेय,अर्पित पाण्डेय,अर्चिता पाण्डेय आदि लोग सामिल है।
तो पहली बार अवधी गाने को आवाज देंगे उदित नारायण,फ़िल्म का मुख्य आकर्षण अवधी का प्रसिद्ध नृत्य अहिरउआ है।
फ़िल्म का ट्रेलर व गीत इस समय पूरे अवध क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में मचाये हुए है धूम।
[अनूप मिश्र की रिपोर्ट]
“””””””””””””””””””””””””””””
चौपाल-:
======मशहूर पार्श्व गायक उदित नारायण की आवाज अब आप जल्द ही एक अवधी भाषा की फिल्म सुनाई देगी।यह फिल्म पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में शूट हुई है।फिल्म के रिलीज की तैयारियां चल रही हैं।रोमांटिक गायकी के लिए मशहूर उदित नारायण इस फिल्म में भी रोमांटिक गाने को ही आवाज दे रहे हैं।उदित नारायण के लिए यह गीत मशहूर गीतकार अशोक शिवपुरी ने लिखा है।
[पहली बार अवधी गायेंगे उदित]
उदित नारायण पहली बार अवधी भाषा का गाना गा रहे हैं। हिंदी के अलावा वे भोजपुरी और मैथिली में गाना गाते रहे हैं। फिल्म में कुल 9 गीत हैं जिनमें से 7 अशोक शिवपुरी ने लिखे हैं। इन 7 गानों में से 5 अवधी भाषा का है। जबकि 2 हिंदी भाषा का है। बताया जा रहा है कि उदित नारायण की यह पहली फिल्म होगी जिसमें वे अवधी भाषा के गाने को आवाज दे रहे हैं। गीत के बोल हैं, ‘कजरवा तोहार’ ।
[अवधी भाषा में पहली बार बन रही है फिल्म]
शैलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘फैंटास्टिक दुल्हनिया’ के निर्माता राजन पांडेय हैं। फिल्म में अवधी भाषा की बोलचाल के साथ परिवेश भी अवध का देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक की कहानी है जिसकी शादी के लिए घर वाले दवाब बना रहे हैं लेकिन वह अलग-अलग कारणों से बहाने बनाता और बचने की कोशिश करता है।
ये फिल्म अवधी भाषा संस्कृति परिवेश व लोक कला विकास की राह -राजन पाण्डेय
राज फ़िल्म एण्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले 15 अक्टूबर को रिलीज होने को तैयार फ़िल्म फैंटास्टिक दुल्हनियां के गीत व ट्रेलर इस समय फैजाबाद जनपद सहित पूरे अवध क्षेत्र में धूम मचाये हुए है।फिल्म निर्माता समाजसेवी राजन पाण्डेय ने बताया फैंटास्टिक दुल्हनियां ये एक फ़िल्म ही नही बल्कि अवधी भाषा संस्कृति परिवेश व लोक कला के विकास की एक राह है।फ़िल्म का मुख्य आकर्षण अवधी का प्रसिद्ध नृत्य अहिरउवा है।जो लोगों को अवश्य ही पसन्द आएगा।