July 27, 2024

अयोध्या नगर निगम में बोर्ड पर भी भाजपा का कब्जा

0

अयोध्या नगर निगम में बोर्ड पर भी भाजपा का कब्जा।

30 पार्षद भाजपा, 18 सपा, 9 निर्दल व बीएसपी के 2कांग्रेस के 1 जीते।

ठा•सुरेन्द्र सिंह*
फैज़ाबाद-:
=======अयोध्या नगर निगम के बोर्ड पर भी भाजपा का कब्जा रहेगा।भाजपा ने 60 में 30 पार्षदों पर विजय हासिल की। 9 निर्दल प्रत्याशी भी जीते है। इसमें कई भाजपा के बागी है। जो बाद में भाजपा में शामिल हो सकते है। सपा के खाते में 18,बीएसपी को 2 तथा कांग्रेस को 1 सीट पर विजय मिली है।


सपा के मोतीबाग वार्ड से प्रत्याशी विशाल पाल को सबसे ज्यादा मत व श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से सपा के ही जगतपाल को सबसे कम वोट मिले है।सबसे कम वोट से विजय बृहस्पति कुड वार्ड से निर्दल हरीराम विजयी हुए। इन्होने अपने वार्ड के अनिकेत यादव को महज एक वोट से हराया हरीराम को 529 व अनिकेत यादव को528 मत हासिल हुए। सबसे ज्यादा वोट से जयप्रकाश नारायन वार्ड से अनिल सिंह विजयी हुए। उन्हे 1314 मत तथा दूसरे नम्बर पर अखिलेश वैश्य को 581 मत हासिल हुए। विजयी प्रत्याशियों के मुहल्ले पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। कई जगह पटाखे भी जलाये गये। सर्वर धीमा होने के कारण प्रमाण पत्र मिलने में देरी हुई। जिससे कई नवनिर्वाचित पार्षदो का मतगणना स्थल पर जमावड़ा बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News