यूपी : BJP ने फाइनल की 209 प्रत्याशियों की लिस्ट, लखनऊ से दिल्ली भेजी गई सूची
<span class="img-name">BJP ने फाइनल किया 209 प्रत्याशियों का नाम। </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>
यूपी में किसी भी समय चुनावी बिगुल बज सकता है। ऐसे में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए एक्शन मोड में है। दीपावली के समापन के साथ ही बीजेपी यूपी में ग्राउंड पर एक्टिव मोड में उतर गई है। इस बीच सबसे बड़ी खबर लखनऊ से आ रही है। दरअसल, बीजेपी ने 209 कैंडिडेट की लिस्ट तैयार की है। ये नाम A कैटेगरी के तहत तय किए गए हैं। इन सभी नामों को अब लखनऊ से दिल्ली से भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने 209 उम्मीदवारों का नाम शॉर्टलिस्ट कर लिया है और इंतजार अब पार्टी के शीर्ष नेतृ्त्व के कंफर्मेशन का है। जैसे ही इन नामों पर फाइनल मुहर लगेगी तो इन कैंडिडेट्स को टिकट के लिए हरी झंडी दे दी जाएगी, ताकि उम्मीदवारों को अपने इलाके में पर्याप्त समय मिल सके। ये भी जानकारी सामने आ रही है कि बीजेपी के इन प्रत्याशियों के नाम सीएम योगी की सहमति के बाद ही फाइनलाइज किए गए हैं।

