लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे PM मोदी, 99वें जन्मदिन की दी बधाई, भावुक हुईं बेटी प्रतिभा
<span class="img-name">पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी की फाइल फोटो। </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित आडवाणी के आवास पर पहुंचे और इस खास मौके पर उन्हें उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी आज रविवार, 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक विशेष लेख लिखकर भारतीय राजनीति और देश के विकास में आडवाणी के योगदान को याद किया है।
आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर भावुक हुईं बेटी प्रतिभा
आडवाणी के आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों और पार्टी कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। मीडिया से बातचीत करते हुए उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”मैं बेहद खुश हूं इस यज्ञ का आयोजन करके हम सब बहुत आभारी महसूस कर रहे हैं। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, नितिन जी राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे प्रधानमंत्री जी का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं, जो आज शाम हमारे साथ शामिल होने आ रहे हैं। इससे ज्यादा और कोई क्या मांग सकता है? पूरा परिवार यहां है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दादा का निजी परिवार और उनका वैचारिक परिवार आज सब एक साथ आए हैं।

