अयोध्या में वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर का भव्य शुभारंभ
हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास और पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने किया उद्घाटन,रायबरेली बाईपास स्थित प्रभु कम्यूनिकेशन 2.0 में जुटे लोग।

अयोध्या, संवाददाता ! रामनगरी अयोध्या के नाका चुंगी स्थित रायबरेली बाईपास मार्ग पर सीआरपीएफ गेट के बगल में गुरुवार को वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर ‘प्रभु कम्यूनिकेशन 2.0’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास और मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने किया।

इस मौके पर समारोह में उत्साह का माहौल रहा और अतिथियों का अनूठे अंदाज में स्वागत किया गया।प्रतिष्ठान के संचालक प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथियों का क्रेन के माध्यम से विशाल माला पहनाकर स्वागत किया। इस खास अंदाज ने समारोह को आकर्षक बना दिया। अतिथियों के स्वागत के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। महंत राजूदास और बाबा गोरखनाथ ने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर प्रदीप कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कारोबार की तरक्की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नए स्टोर में ग्राहकों को वीवो के विभिन्न मॉडल के स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। त्योहारों के मौसम को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं। प्रतिष्ठान के शुभारंभ से क्षेत्र के मोबाइल ग्राहकों को एक ही स्थान पर वीवो के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडल देखने और खरीदारी का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर प्रदीप कुमार के रिश्तेदार, शुभचिंतक और अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह में मिले स्नेह और सहयोग के लिए आयोजकों ने सभी के प्रति आभार जताया।

