August 6, 2026

बिहार-झारखंड और महाराष्ट्र से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक आज मूसलाधार बारिश के आसार, दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्लीः दिल्ली समेत कई के कई राज्यों में एक ओर जहां मानसूनी बारिश से…

बिहार-झारखंड और महाराष्ट्र से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक आज मूसलाधार बारिश के आसार, दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

<span class="img-name">प्रयागराज में बारिश के बीच जाते लोग </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>

नई दिल्लीः दिल्ली समेत कई के कई राज्यों में एक ओर जहां मानसूनी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, असम, गुजरात और ओडिशा समेत कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं और लोग सुरक्षित जगह पर शरण लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार, 6 अगस्त को भी भारत के बड़े हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के उत्तरी, पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

देश के इन हिस्सों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में तेज बारिश होगी, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी काफी व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। 6 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में तेज बारिश होने की उम्मीद है। 6 अगस्त को बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।


Image Source : PTIकोलकाता में बारिश के बीच जाते लोग

यहां पर चलेंगी तेज हवाएं

बारिश के साथ ही बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की चेतावनी भी दी गई है। आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कुछ जगहों पर 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बिहार, तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा, राजस्थान और उत्तराखंड में भी बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान का अनुमान लगाया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर तक कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ आंधी/बिजली चमकने की संभावना है। शाम/रात में कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ आंधी/बिजली चमकने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31°C से 33°C और 22°C से 24°C के बीच रहने की संभावना है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading