August 6, 2026

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर को जलाने की कोशिश, शेख हसीना के कार्यक्रम में भाग लिया था

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने बांग्लादेशी…

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर को जलाने की कोशिश, शेख हसीना के कार्यक्रम में भाग लिया था

<span class="img-name">शाकिब अल हसन के घर को जलाने की कोशिश। (फाइल फोटो) </span> <span class="img-source">Image Source : PTI </span>

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और देश के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के घर में आग लगाने की कोशिश की। ये घटना शाकिब के मागुरा इलाके में स्थित घर पर हुई। बता दें कि शाकिब अल हसन मागुरा-1 इलाके के पूर्व सांसद हैं। जानकारी के अनुसार, ये पूरी घटना शाकिब के उस मीडिया कार्यक्रम में शामिल होने के कुछ घंटे बाद हुई, जिसे बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संबोधित किया था। ‘द डेली स्टार, बांग्लादेश’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन आज नई दिल्ली में ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ ने किया था।

आपको बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद शाकिब अल हसन का नाम विरोध प्रदर्शन और हिंसा के दौरान कथित हत्या के मामले में एक आरोपी के तौर पर दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक, इस हिंसा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। शाकिब अल हसन उन 147 लोगों में शामिल थे जिनके खिलाफ अगस्त के शुरु में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित हत्या के लिए आरोप दायर किए गए। शाकिब के अलावा, शेख हसीना और उनकी पार्टी के कई पूर्व मंत्री और सांसदों को भी आरोपियों की लिस्ट में शामिल किया गया था। हालांकि, जानकारी ये भी सामने आई थी कि 5 अगस्त को या विरोध प्रदर्शन के दौरान शाकिब अल हसन किसी भी समय बांग्लादेश में नहीं थे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading