August 5, 2026

किन्नर को प्यार के जाल में फंसाकर किया निकाह ,फिर पति बन ऐंठ लिया 13 लाख रुपये, सोने-चांदी और वाहन

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिश्तों, विश्वास और फरेब को झकझोर देने वाला एक…

किन्नर को प्यार के जाल में फंसाया, फिर किया निकाह; पति बन ऐंठ लिया 13 लाख रुपये, सोने-चांदी और वाहन

<span class="img-name">शादी कर युवक ने किन्नर से लाखों ऐंठे। </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER INPUT </span>

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से रिश्तों, विश्वास और फरेब को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। एक मुस्लिम युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर एक किन्नर को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर निकाह किया और उसके बाद एक शातिर खेल शुरू हुआ।

पीड़िता का आरोप है कि प्यार और शादी के नाम पर आरोपी ने उससे करीब 13 लाख रुपये, सोने-चांदी के गहने और एक दोपहिया वाहन ऐंठ लिया। इतना ही नहीं, सच सामने आने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

इंस्टाग्राम से बातों का सिलसिला हुआ था शुरू

यह पूरा मामला साल 2025 में शुरू हुआ, जब इंस्टाग्राम पर पीड़िता की मुलाकात शाजापुर निवासी मुशर्रफ मंसूरी से हुई। पहले बातों का सिलसिला शुरू हुआ, फिर बातें प्यार में बदलीं और आखिरकार दोनों ने निकाह कर लिया। लेकिन किन्नर पीड़िता को क्या पता था कि जिस इंसान पर वह आंख मूंदकर भरोसा कर रही है, वह सिर्फ उसके पैसे और जेवर पर नजर गड़ाए बैठा है।

आरोपी पति समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद मुशर्रफ उसे शाजापुर ले आया। इसके बाद, आरोपी ने धीरे-धीरे उससे 13 लाख रुपये नकदी, सोने-चांदी के जेवर और एक दोपहिया वाहन हड़प लिया। धोखे का शिकार हुई पीड़िता जब कोतवाली थाने पहुंची, तो पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मुशर्रफ मंसूरी समेत उसके परिवार के 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading