September 16, 2026

हाइड्रोसील ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर बवाल, डॉक्टर पर मुकदमे की मांग

file_00000000fc2081fa8cfb46ae94dac126

मृतक के भाई ने शुजागंज चौकी के दीवान समेत तीन पुलिसकर्मियों पर मारपीट, अभद्रता व जातिसूचक शब्द कहने का लगाया आरोप; सीओ ने दीवान को चौकी से हटाया


रुदौली,अय्योध्या ! बिचाला गांव निवासी मुकेश रावत की कथित तौर पर निजी अस्पताल में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के बाद हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने अस्पताल संचालक डॉक्टर विनोद कुमार पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतक के भाई सर्वेश रावत ने शुजागंज चौकी के दीवान इंद्रेश यादव समेत तीन पुलिसकर्मियों पर मारपीट, अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।


सर्वेश का आरोप है कि मामले में शिकायत के लिए उन्हें चौकी बुलाया गया था, जहां समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। इसी दौरान मोबाइल से वीडियो बनाने पर दीवान इंद्रेश यादव, कांस्टेबल गनेश और सौरभ ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। परिजनों ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।परिजनों के मुताबिक, घटना के समय मुकेश का शव घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए रखा था और पूरा परिवार शोक में था। ऐसे समय में मृतक के भाई को चौकी बुलाकर अभद्रता किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की चर्चा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

वीडियो में देखें पूरी खबर

दीवान को चौकी से हटाया गया
सीओ रुदौली अरविंद सोनकर ने बताया कि दीवान इंद्रेश यादव को तत्काल प्रभाव से शुजागंज चौकी से हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। किसी पुलिसकर्मी की ओर से मारपीट या अभद्रता की पुष्टि होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना है कि दीवान की कार्यशैली को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं।

वीडियो में देखें-पीड़ित ने पुलिस पर लगाएं गंभीर आरोप।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading