July 31, 2026

अय्योध्या : 11 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त,एसएसपी डा0 गौरव ग्रोवर ने किया सम्मानित

IMG-20260731-WA0072

स्मृति चिन्ह भेंट कर दी स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं, सेवाकाल के योगदान की सराहना।

अयोध्या ! जनपद पुलिस में गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए 11 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके लंबे सेवाकाल के योगदान की सराहना की तथा स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।एसएसपी डा0 गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी अपनी सेवाओं से संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत जरूर है, लेकिन समाज और विभाग के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस संतोष कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार, तोताराम रावत, विनोद कुमार अवस्थी, राम नरेश यादव, धनीराम वर्मा, राकेश कुमार एवं नवीशीला मिश्रा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस राम बहादुर सिंह, फायरमैन अशोक कुमार सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छोटे लाल विश्वकर्मा शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी सेवानिवृत्त साथियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading