July 31, 2026

राम मंदिर चढ़ावे पर सवाल उठाने से पहले बाबरी मस्जिद चंदे का हिसाब दे विपक्ष : डिप्टी सीएम

IMG-20260731-WA0059

अयोध्या में पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह की पुण्यतिथि पर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक,संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना,कहा ये जनता को गुमराह कर रहे।

अयोध्या ! संसद भवन परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को तीखी प्रतिक्रिया दी।अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को बाबरी मस्जिद के नाम पर वर्षों तक जुटाए गए चंदे का हिसाब देश की जनता को देना चाहिए।उन्होंने कहा कि विपक्ष वास्तविक जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के राजनीतिक प्रदर्शन कर रहा है। जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर उचित जवाब भी देगी।

उन्होंने कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीतिक माहौल बनाने में जुटा है।दरअसल, संसद भवन के बाहर विपक्षी सांसदों ने राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया था।इस दौरान सांसद पप्पू यादव भगवा वेशभूषा में चंदा मांगते दिखाई दिए, जबकि राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसद प्रतीकात्मक रूप से उसमें चंदा डालते नजर आए। विपक्ष का यह प्रदर्शन राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े आरोपों को लेकर किया गया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार को बीकापुर विधायक डा0 अमित सिंह चौहान के पिता, किसान नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर महोली गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने स्वर्गीय मुन्ना सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए किसानों के हित में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विपक्ष के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading