July 10, 2026

अयोध्या के कुशल सिंह ‘तरंग’ का भारतीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम में चयन, चीन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

file_000000002c0c720b9e4fa7039cb00d8a

हैरिंग्टनगंज के मलेथू खुर्द गांव के रहने वाले हैं कुशल सिंह ‘तरंग’,चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर, ग्रामीणों व खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं।

अयोध्या ! जनपद अयोध्या के लिए गर्व की खबर है। विकासखंड हैरिंग्टनगंज के ग्राम मलेथू खुर्द निवासी कुशल सिंह उर्फ ‘तरंग’, पुत्र शंभूनाथ सिंह, का भारतीय अंडर-18 राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चीन रवाना हो गए हैं।कुशल सिंह का राष्ट्रीय टीम में चयन होने से पूरे अयोध्या जनपद, विशेषकर मिल्कीपुर और हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कुशल को बधाई दी और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कुशल की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।अब पूरे प्रदेश और देश की निगाहें चीन में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां अयोध्या का यह होनहार खिलाड़ी भारतीय तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए मैदान में उतरेंगे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading