July 9, 2026

राम मंदिर चढ़ावा जांच के बीच कल 10 जुलाई को अयोध्या आएंगे सीएम योगी, सोहावल से देंगे विकास का संदेश

file_00000000b0687207825a6b7bdfcd6920

सोहावल में स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास,रामलला व हनुमानगढ़ी दर्शन की भी संभावना।

अयोध्या ! राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच और हालिया प्रशासनिक घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जुलाई यानि शुक्रवार को एक बार फिर अयोध्या दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब मामले की एसआईटी रिपोर्ट शासन को सौंपी जा चुकी है, पुलिस कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर विकासखंड सोहावल में आयोजित होगा। यहां वह सुबह 8 बजे बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।इसके साथ ही बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन – पूजन भी कर सकते हैं।राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री का यह दौरा विशेष महत्व रखता है। एसआईटी की रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने, पुलिस की लगातार कार्रवाई और ट्रस्ट में हुए बदलावों के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। ऐसे में राजनीतिक, प्रशासनिक और धार्मिक हलकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था, सुशासन, विकास और राम मंदिर से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर कोई संकेत या संदेश देते हैं या नहीं।

डीएम एसएसपी ने अफसरों संग किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

बीकापुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, आवागमन और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।अफसरों ने मातहतों को कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading