May 4, 2026

वायरल फोटो भ्रामक निकली,सोशल मीडिया पर युवक की तस्वीर का गलत इस्तेमाल

IMG-20260504-WA0081.jpg

अस्पताल में भर्ती युवक की फोटो को घटना से जोड़कर किया गया वायरल,युवक के परिजनों ने बताया कि आगरा कांड से कोई संबंध नहीं, सोशल मीडिया का दुरुपयोग।

लखनऊ ! सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक कथित घटना से जुड़ी तस्वीर पूरी तरह भ्रामक और तथ्यों से परे पाई गई है। आगरा में हुई एक सनसनीखेज घटना के साथ एक युवक की फोटो जोड़कर उसे वायरल किया जा रहा है, जबकि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

इसी युवक की फोटो की जा रही वायरल जो गलत है।

विश्वसनीय स्रोतों व पड़ताल के आधार पर स्पष्ट हुआ है कि वायरल हो रही तस्वीर उनके भाई की है, जिसे बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ असामाजिक तत्वों ने बिना सत्यापन के उनकी फोटो को आगरा की घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिससे परिवार को मानसिक आघात पहुंचा है। उन्होंने इसे सोशल मीडिया का गंभीर दुरुपयोग बताया है।विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट न सिर्फ निर्दोष लोगों की छवि खराब करती हैं, बल्कि समाज में गलत सूचना भी फैलाती हैं। ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।आमजन से अनुरोध है कि किसी भी फोटो, वीडियो या खबर को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। बिना पुष्टि के किसी की तस्वीर को किसी घटना से जोड़कर वायरल करना न केवल अनैतिक है, बल्कि कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकता है।

वायरल युवक की वास्तविक तस्बीर,जो पूर्णतयः स्वस्थ है

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading