April 24, 2026

अयोध्या : तो अब मवई सीएचसी पर क्षय रोग के मरीजों की जांच व उपचार में आएगी तेजी

IMG-20260423-WA0023.jpg

सीएमओ व विधायक ने मवई सीएचसी में ट्रूनॉट मशीन का कराया शुभारंभ,कुछ घंटों में मिलेगी सटीक रिपोर्ट , पांच लाख आबादी को मिलेगा लाभ।

मवई(अयोध्या) ! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में गुरुवार को टीबी जांच की सुविधाओं को और सशक्त बनाते हुए स्वास्थ्य महकमे द्वारा आधुनिक ट्रूनॉट मशीन की सौगात दी गई।जिसका उद्घाटन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और मुख्यचिकित्सा अधिकारी डा0 देवेंद्र सिंह भिटोरिया ने फीता काटकर किया।
सीएमओ डा0 भिटोरिया ने बताया कि ट्रूनॉट मशीन के जरिए टीबी के बैक्टीरिया की सटीक और त्वरित पहचान संभव होगी। साथ ही यह मशीन मरीजों में दवा प्रतिरोध की भी जांच कर सकेगी, जिससे यह निर्धारित किया जा सकेगा कि किस मरीज पर कौन सी दवा अधिक प्रभावी रहेगी।जिससे उपचार और अधिक कारगर बन सकेगा।सीएचसी अधीक्षक डा0 संतोष कुमार ने कहा कि ट्रूनॉट मशीन के स्थापित होने से अब मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही कुछ घंटों में जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी, जिससे समय की बचत होगी और मरीजों का इलाज जल्द शुरू किया जा सकेगा।जिससे टीबी नियंत्रण अभियान को भी मजबूती मिलेगी।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि इस मशीन के शुरू होने से मवई क्षेत्र व आस- पास की करीब पांच लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी परिसर के जर्जर भवन पर चिंता जताई और कहा कि बरसात में छत टपकने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने शासन को पत्र लिखकर नए भवन के निर्माण की मांग करने की बात कही है।इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 संदीप शुक्ला, डा0 हरिवंश यादव, डा0 सपना वर्मा, बीपीएम आशुतोष सिंह, उत्पल पांडे, राजीव यादव, रीना, अमन शुक्ला, जगन्नाथ यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, निर्मल शर्मा, कुलदीप मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading