April 24, 2026

अयोध्या : मवई ब्लॉक में पंचायत चुनाव समय से कराने व कार्यकाल बढ़ाने की उठी मांग

IMG-20260423-WA0016.jpg

प्रधान संगठन ने सीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ मवई को सौंपा,चुनाव में देरी से विकास कार्य प्रभावित, प्रशासनिक व्यवस्था पर भी उठाए सवाल।

मवई(अयोध्या) ! अखिल भारतीय प्रधान संघ मवाई के पदाधिकारियों ने पंचायत चुनाव समय से कराने तथा प्रधानों के कार्यकाल में वृद्धि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी मवई भावना यादव को सौंपा। मवई ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार उर्फ पिंटू वर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पंचायत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए गए।
ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत चुनावों में देरी होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। समय से चुनाव कराना आवश्यक है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति बनी रहे। साथ ही कोविड जैसी परिस्थितियों का हवाला देते हुए प्रधानों के कार्यकाल में वृद्धि की मांग भी की गई।
संगठन ने कहा कि ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक नियुक्तियों के चलते कई बार विकास कार्य बाधित हो जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।संगठन ने मुख्यमंत्री से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव, मुरलीधर, संतोष यादव, धर्मेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा शाकिब खान, सुजीत सिंह, लालता प्रसाद यादव, संजय यादव, रामू,बच्चन, राम बरन,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading