January 13, 2026

पूर्व विधायक रूश्दी मियां ने दिखाया बड़ा दिल , सड़क हादसे में घायल युवक को।पहुंचवाया अस्पताल

IMG-20251212-WA0038.jpg

मवई, अयोध्या ! शुक्रवार को मवई क्षेत्र में उस समय मानवता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी ‘रूश्दी मियां’ ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पड़े युवक को अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।उनकी इस संवेदनशीलता और तत्परता के कारण युवक की जान बच सकी।सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक रूश्दी मियां गणेशपुर निवासी कोटेदार रमेश सिंह के मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनका काफ़िला बनमऊ जंगल के पास पहुंचा, उन्होंने सड़क किनारे एक युवक को गंभीर अवस्था में तड़पता देखा। बेहोशी जैसी हालत में पड़े युवक को देखकर रूश्दी मियां तुरंत वाहन से उतरे और मौके की स्थिति का मुआयना किया।घायल युवक की पहचान सतनाम यादव (22 वर्ष) पुत्र सुखराम यादव, निवासी ग्राम पड़रिया, मजरा बड़ेला के रूप में हुई। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पूर्व विधायक ने न तो एंबुलेंस का इंतजार किया और न ही किसी अन्य वाहन को बुलाया।उन्होंने स्वयं अपनी निजी गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाली और युवक को लेकर तेज़ी से रुदौली सीएचसी पहुंचे।अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्काल युवक को भर्ती कर इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद युवक को होश आया और उसने अपना नाम-पता बताया। इसके बाद रूश्दी मियां ने उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें पूरी जानकारी दी तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक के इस मानवतापूर्ण कदम की खुलकर प्रशंसा की। लोगों का कहना था कि रूश्दी मियां ने दिखा दिया कि जनप्रतिनिधि पद से हटने पर भी उनका जनसेवा का जज़्बा कम नहीं हुआ है।संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय और मानवता तीनों का अद्भुत उदाहरण उन्होंने पेश किया।हादसे की इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में रूश्दी मियां की इस पहल की चर्चा है, और लोग इसे “इंसानियत की असली तस्वीर” बता रहे हैं।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading