December 13, 2025

अयोध्या : 2024 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बड़ी लड़ाई- अवधेश प्रसाद

Picsart_24-03-03_22-45-10-643.jpg

अयोध्या : लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई बड़ी है। भाजपा पर जनता का विश्वास नहीं, साजिशें और छल-छद्म तथा झूठ की राजनीति के सहारे वह सत्ता पर काबिज होने के लिए छटपटा रही है। यह बातें फैजाबाद लोकसभा से इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने भेलसर सरायंपीर में रुदौली एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के सभागार में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंनें कहा कि भाजपा सरकार 2014 में जिस तरह से सत्ता में आई थी उसी तरह से उत्पीड़न और अपमान से त्रस्त जनता अब 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से हटाने का काम करेगी। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा अपने कुप्रचार से लोगों के सोच विचार को भी प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जैसा दाना, वैसा गाना का माहौल बन रहा है। तमाम संस्थानों और माध्यमों पर आरएसएस के लोगों को बिठाया जा रहा है। अर्थव्यवस्था की हकीकत पर पर्दा डाला जा रहा है और झूठे आंकड़ों के बल पर विकसित भारत का भ्रम फैलाया जा रहा है। सपा प्रदेश सचिव व जिला पंचायत सदस्य मुहम्मद अली ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई हैं महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ही फलफूल रहा है। किसानों के साथ वादों को क्या हुआ? नौजवानों को रोटी-रोजगार से वंचित करने के लिए पेपर लीक का खतरनाक खेल जारी रहता है। रुदौली नगर पालिका के चेयरमैंन जब्बार जली ने कहा कि किसी को भी भाजपा सरकार के रहते न्याय मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव ने कहा कि भाजपा गरीब का वोट लेती है पर उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। सपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सैयद रिजवान रसूल ने कहा कि थार गाड़ी से किसानों को कुचला गया, उन्हें न्याय नहीं मिला। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन सरकार में महिलाओं और बच्चियां असुरक्षित हैं। कार्यक्रम के आयोजक जिला कार्य समिति के सदस्य शाहिद हुसैन रुमी ने कहा व्यापारी लुट रहे हैं। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही हैं। भाजपा सरकार को पीड़ितों के प्रति कोई संवेदना नहीं है।विंध्याचंद सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी से लोगों को बहुत उम्मीदे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो काम हुए उन्हीं को भाजपा अपना बताती रहती है। युवा नेता शुएब खांन ने कहा कि भाजपा को गरीबों, किसानों और नौजवानों की कोई चिंता नहीं है। ज्वाला प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की हितैषी है। विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव ने कहा कि जनता भाजपा की साजिशों और झूठ- फरेब की राजनीति को बखूबी जान गई है। वह अब भाजपा को सत्ता में फिर से नहीं आने देगी। कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला उपाध्यक्ष निशात अली खां, विधानसभा उपाध्यक्ष हाफिज रसीदुल्लाह, जिला सचिव राजितराम रावत, हनीफ अंसारी,अवधेश यादव,प्रमोद यादव, अबसार अहमद, बाबा फरीद अहमद, डॉक्टर मुस्लिम, अली मियां,सभासद प्रदीप यादव, जिला पंचायत सदस्य असगर अली, सोनू खां आदि ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading