July 11, 2026

अयोध्या : मवई ब्लॉक में चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी

IMG-20230302-WA0072.jpg

मवई(अयोध्या) ! विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का मवई ब्लॉक मुख्यालय में चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी है।इस बार भाकियू कार्यकर्त्ता अपने मांगो के निस्तारण को लेकर अड़े हुए है।किसानों का आरोप मवई ब्लॉक में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।कई गांवों में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत खूब हुई।जांच भी हुई।जांच में भ्रष्टाचार भी उजागर हुआ।लेकिन कार्यवाही किसी मामले में नही होती।किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में कूटरचित ढंग से कागजों में हेरफेर कर जमीनों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।शिकायत पर किसानों पर फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे है।आर-पार की लड़ाई के लिए भाकियू कार्यकर्त्ताओं के साथ अनिश्चित कालीन धरने में डटे 90 वर्षीय बुजुर्ग किसान ननकऊ यादव भी अपने साथ हुए अन्याय की लड़ाई लड़ रहे है।किसानों ने कहा इस बार अफसर जब तक समस्या निस्तारित नही करते धरना चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading