बाराबंकी ! हैदरगढ़ से तीन बार विधायक रहे पं0 सुंदरलाल दीक्षित का निधन,सीएम ने जताया शोक

हैदरगढ़(बाराबंकी) ! भाजपा के वरिष्ठ नेता और हैदरगढ़ के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित (80) का निधन हो गया। शनिवार सुबह वह घर पर सीढ़ियों से फिसल कर गिर गए। सिर में गंभीर चोट आई। लखनऊ के लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।इनके निधन के समाचार मिलते ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। योगी ने उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
पिछले कई दशकों से जिले की राजनीति में संघर्षशील और फक्कड़ नेता के रूप में पहचान बनाने वाले पंडित सुंदरलाल दीक्षित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के प्रिय थे। हैदरगढ़ विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए पंडित सुंदरलाल दीक्षित अक्सर समस्याओं को लेकर अधिकारियों से सीधे मुखातिब होते थे और समस्या का निस्तारण करा कर ही दम लेते थे।
उनके निधन की खबर से बाराबंकी जिले सहित आस पास के जनपदों में शोक की लहर है। लोहिया अस्पताल से उनका शव हैदरगढ़ लाया गया है। जहां शोकाकुल कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है।इनके निधन पर अयोध्या सांसद लल्लू सिंह राज्यमंत्री व दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा रूदौली विधायक रामचंद्र यादव मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी रूदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह भाजपा नेता रघुनंदन चौरसिया अशोक कसौंधन धर्मेंद्र सिंह शिव गोविंद पांडेय मवई प्रथम की जिला पंचायत सदस्य रमला देवी देव रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्र अंजनी साहू महेश गुप्त सैदपुर प्रधान दिनेश पांडेय रानीमऊ प्रधान प्रतिनिधि सुनील मिश्रा ने दुःख प्रकट किया है।
