अयोध्या : रुदौली रेंज में लगेंगे 8 लाख पौधे-ओम प्रकाश

मवई(अयोध्या) : रुदौली वन रेंज की बसौड़ी पौधशाला में इस बार कुल दो लाख दस हजार पौधे उगाए जा रहेहैं।इसके अलावा अन्य नर्सरी में भी पौध उगाए जा रहे है।क्षेत्रीय वनाधिकारी ओम प्रकाश ने बताया आगामी वर्षाकाल के दौरान रुदौली रेंज में होने वाले बृहद वृक्षारोपण महा अभियान कार्यक्रम में लगभग आठ लाख पौधों का रोपण होना है जिसमे से चार लाख पौधे ग्राम पंचायत व अन्य विभागों द्वारा लगाए जाएंगे।बाकी के चार लाख पौधे वन विभाग द्वारा लगाए जाएंगे।
