April 15, 2026

अयोध्या : पिछले वर्ष की भांति ही इस बार मोहर्रम का पर्व मनेगा

IMG-20210807-WA0075.jpg

मवई(अयोध्या) ! आगामी मोहर्रम पर्व पर इस बार भी डेढ़ फिट की ताजिया रखी जायेगी।ताजियों को प्रातः तड़के दफन कर दी जायेगी।उक्त विचार उपजिलाधिकारी रूदौली विपिन सिंह ने मवई थाने में मोहर्रम पर्व पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि पुराना नियम तथा प्रोटोकाल इस बार भी निभाना है।पिछले साल जिस प्रकार मनाया गया था जब तक कोई नया शासनादेश नही आयेगा।इस बार भी वही नियम लागू रहेगा। सीओ रूदौली रितेश कुमार सिंह ने कहा कि कही कोई विवाद या समस्या हो तो बताएं।कोरोना वायरस के कारण कितनी जटिल स्थित बन गयी थी।जब तक कोई कंट्रोल न हो तब तक स्थायी रूप से कोई जुलूस या गेदरिंग नही करना है।जैसे स्थितियां सामान्य हो जाएगी वैसे पुरानी परम्पराओं के तहत पुनः त्यौहार मनाया जाने लगेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बेबुनियाद बाते वायरल की जाती है।सोशल मीडिया पर गलत सामाजिक विद्वेष फैलाया जाता है ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर कोतवाल मवई विश्वनाथ यादव,एसएसआई रामचेत यादव,उपनिरीक्षक अशोक कुमार, चौकी इंचार्ज सैदपुर विनय यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष पिंटू वर्मा,विक्रमा यादव, कमलेश वर्मा,मोहम्मद अहमद,तकमील अहमद,ग्राम प्रधान रामबरन, इरफान खाँ, मुजतबा खाँ, हरिश्चंद यादव,परमानन्द शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading