June 19, 2025

अयोध्या : अगले साल होगा अखंड कवि सम्मेलन, 130 घंटों तक चलेगा

IMG-20210321-WA0044.jpg

राष्ट्रीय कवि संगम की अयोध्या इकाई ने इंटरनेट मीडिया पर की काव्य गोष्ठी

अयोध्या : रामनवमी पर राष्ट्रीय कवि संगम की अयोध्या इकाई के बैनर तले इंटरनेट मीडिया पर काव्य गोष्ठी का हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमल कुमार सिंह राजू प्रतिनिधि पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ने की।
गोष्ठी की शुरुआत अर्चना द्विवेदी ने प्रभु श्री राम की वंदना से की। जिला महामंत्री अनुजेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश दुर्लभ, कार्यक्रम प्रभारी श्रीकृष्ण द्विवेदी अज्ञान ने काव्यपाठ किया। हरियाणा निवासी राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अशोक बत्रा के भगवान राम पर आधारित काव्य पाठ ने सबका मनमोह लिया। पूर्वी यूपी के अध्यक्ष शिव कुमार व्यास ने भगवान राम को समर्पित कविता पढ़ी। प्रांतीय महामंत्री रवि तिवारी व प्रांतीय सलाहकार हरीश श्रीवास्तव ने 2022 में प्रस्तावित रामवन गमन पथ काव्य यात्रा के विषय में जानकारी दी। कहा, राष्ट्रीय कवि संगम अगले वर्ष 14 जनवरी के दिन श्रीलंका से चलकर एक मार्च तक काव्य यात्रा होगी। काव्ययात्रा में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य, राम वनगमन मार्ग के 249 स्थानों के शोधकर्ता डॉ. रामअवतार शर्मा व श्याम गुप्ता आदि की सहभागिता होगी। हजारों कार्यकर्ता उन 249 स्थानों की यात्रा करेंगे, जिन पर 14 वर्षों के दौरान भगवान राम, माता जानकी व लक्ष्मण जी ने यात्रा की थी। राम जन्मभूमि की पावन रज भी सभी स्थानों पर स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम के संचालक व जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि यात्रा श्रीलंका, रामेश्वरम्, पंचवटी, किष्किंधा, चित्रकूट आदि 40 प्रमुख स्थानों से हुई अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या में 130 घंटों का अखंड काव्यपाठ होगा। इसमें परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष मुनि चिदानंद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश, वीररस के कवि डॉ. हरिओम पवार आदि का सहयोग मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading