पीएम मोदी ही ला सकते है अन्नदाताओं के चेहरे पर मुस्कान-सांसद लल्लू

0

मवई ब्लाक में किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के तहत ऋण मेले का हुआ आयोजन

मेले में सभी विभागों की ओर से लगाया गया स्टॉल

क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को नगद पुरुस्कार देकर किया गया सम्मानित

मवई(अयोध्या) ! कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच सरकार के किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतिम चरण में मवई ब्लॉक में किसान कल्याण मिशन आयोजित हुआ। कृषि प्रदर्शनी व मेला का शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह व विधायक रामचंद्र यादव ने किया।

ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने क्रमवार सांसद लल्लू सिंह जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व विधायक रामचन्द्र यादव को अंगवस्त्र पहनाकर बुके भेंट कर स्वागत किया।मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को रोजगार देने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।देश के पीएम व प्रदेश के सीएम किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कर रही है।विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार संकल्पित है। केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं और नीतियां किसान के हित में हैं।पूर्व की सरकारों में सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में जो बिचौलियों थे।आज उनका अंत होता दिख रहा है।जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कर्मयोगी प्रधानमंत्री व योगी मुख्यमंत्री लगतार किसानों को प्रति सजग है। किसानो के लिए नई नई तकनीकी व नई नई योजनाये लाने के लिए सदैव तात्पर्य है। ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिला रहा है। चाहे व गरीब हो या किसान हो। भाजपा सरकार का नारा है सबका साथ सबका विकास है। पीएम मोदी का सपना है 2022 तक किसानों की आय को दुगनी करना है।मेले में कृषि विभाग के साथ मत्स्य, उद्यान, पशुपालन, रेशम, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, वन विभाग व बाल विकास आदि विभाग अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित स्टाल लगाए दिखे।सांसद ने लाभार्थी परक योजनाओं के पुरस्कार व प्रमाण पत्र आदि वितरित किये।इस मौके पर एसडीएम विपिन कुमार सिंह, बीडीओ मोनिका पाठक,क्षेत्रीय वनाधिकारी ओम प्रकाश महानगर मंत्री आकाश मणि त्रिपाठी पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव,शिव कुमार पाठक, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू भैया,धर्मेंद्र सिंह,शिव गोविंद पांडेय निर्मल शर्मा,सुरेश चंद्र मिश्र संतोष जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

रामचरित मानस के बाद हुआ भोज का आयोजन

किसान मेले से पूर्व मवई ब्लॉक परिसर में राम चरित मानस व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की ओर से किया गया।आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि ब्लॉक मुख्यालय के जीर्णोद्धार व सुन्दरीकरण के बाद परिसर में स्थित विशालकाय पीपल पेड़ के नीचे रामायण का आयोजन हुआ।गाजे बाजे के साथ पूरी रात हुए रामायण पाठ का गुरुवार को समापन हुआ।तत्पश्चात प्रसाद वितरण व भोज का कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस आयोजन में विजय मिश्र देवेंद्र शुक्ल राम आसरे यादव दीपक शुक्ल सुनील मिश्र मनरेगा तकनीकी सहायक आशीष तिवारी पंचायत सचिव राम नयन यादव सहित अन्य ब्लॉक कर्मियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News